पीएम मोदी के दबाव में मारी पलटी
पीएम मोदी के दबाव में मारी पलटी.वक्फ बिल पर कैसे मिला साथ, संजय राउत ने किया खुलासा, बोले- क्या जरूरत थी फडणवीस को
वक्फ संशोधन विधेयक 2025 लोकसभा और राज्यसभा में पारित हो चुका है। दोनों सदनों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा और राज्यसभा में विधेयक पेश किया।
सरकार की माने तो संसद में ये विधेयक बहुमत से पास हुआ है। हालांकि, यूबीटी का कहना है कि ये बिल बहुमत से नहीं आया।
संजय राउत ने दावा किया कि अगर राज्यसभा में हमारे सभी सांसद मौजूद होते तो ये विधेयक पारित नहीं हो पाता। संजय राउत ने कहा कि हमारे कुछ सासंद बीमार थे और कुछ किसी कारणवश नहीं संसद में मौजूद नहीं थे, जिसके कारण असमर्थन में वोट कम पड़े।
संजय राउत का बड़ा बयान
विधेयक पारित होने के बाद इस दौरान संजय राउत ने वक्फ बिल के पास होने पर भी तंज कसा है। संजय राउत ने कहा है कि वक्फ बिल भारी बहुमत से नहीं आया है। आखिरी मिनट तक बीजेपी के बड़े नेता यूबीटी के साथ संपर्क में थे और समर्थन करने के लिए कह रहे थे, नहीं तो सीएम फडणवीस को ट्वीट करने की जरूरत नहीं थी। राज्य सभा में भी पीएम मोदी ने उड़ीसा के नेता नवीन पटनायक पर बहुत दबाव बनाया इसलिए वो बाद में पलटी मार लिए। नहीं तो उनका निर्णय पक्का था वो बिल को विरोध करने वाल थे। लेकिन पीएम मोदी के दबाव के कारण उन्हें फैसला बदलना पड़ा। वक्फ बिल पर समर्थन 300 पार नहीं गया।
Press Trust of India (@PTI_News) on X
STORY | BJP leaders kept trying for Shiv Sena (UBT)'s support on Waqf bill till last minute, claims Raut (@rautsanjay61) READ: https://t.co/UclD6dhQJJ VIDEO: (Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz)
https://x.com/PTI_News/status/1908446739201146987?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1908446739201146987%7Ctwgr%5E266c300f862ef0b0e6a62bd3a29a91b06c9da717%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F
BJP हमसे समर्थन मांग रही थी – राउत
संजय राउत ने कहा कि बीजेपी के केंद्रीय और महाराष्ट्र के शीर्ष नेता हमसे संपर्क में थे। वे चाहते थे कि शिवसेना (यूबीटी) इस बिल का समर्थन करे। लेकिन, हमने साफ कर दिया कि हम इसका विरोध करेंगे। हमारे कुछ लोग बाहर थे, वरना उनके वोट भी इस बिल के खिलाफ पड़ते।
वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में 238 के मुकाबले 288 वोटों से पास हो चुका है। इसके बाद राज्यसभा में 128 वोट समर्थन में और विरोध में 95 वोट मिले है। जिसके बाद इस विधेयक को पारित किया गया है। अब केवल इस विधेयक पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होना बाकि है, जिसके बाद इसे देश में लागू किया जाएगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
The main objective of our Website or blog jaishreekrishna1298.blogspot.com is to provide educative, entertaining and informative stories and information in Hindi language to the people . Through jaishreekrishna1298.blogspot.com we want to provide information through internet so that people can get more and more information about these stories and know more about them in India and the world. Through this website, we are trying to reach people with animal stories, grandmother's stories, Panchatantra, Akbar Birbal stories, Tenaliram stories, religious stories, stories of great men and entertainment stories. The purpose of these stories is not to hurt the feelings of people of any caste, religion, gender, community or country.If the characters or events in our stories are similar from another person or event then it can be a coincidence.
Information is updated from time to time in our website.