पर्ची खिलाड़ी

 पाकिस्तान के क्रिकेट में एक शब्द बहुत प्रचलित है " पर्ची खिलाड़ी"!! मतलब अगर किसी खिलाड़ी के लिए किसी बड़े राजनेता या क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी की लिखी सिफारिशी पर्ची आ जाती है तो उसका टीम में चयन निश्चित है। ये बात उधर आम जनता को भी पता होती है, पिछले दिनों खुशदिल शाह नामक एक खिलाड़ी बल्लेबाजी करने उतरा तो स्टेडियम में दर्शकों ने "पर्ची पर्ची" के नारे लगाए😂।


हांलाकि भारत के बेहतरीन बल्लेबाज सौरव गांगुली भी एक समय इसी तरह सिफारिश से टीम में आये थे पर फिर उन्होंने अपने आप को सिद्ध किया था।


भारतीय लोकतंत्र का दुर्भाग्य है कि पहले प्रधानमंत्री ही योग्यता या अपनी पार्टी के विश्वास की बजाय इस तरह पर्ची से चुने गए थे। इसलिए ये कुप्रथा कांग्रेस में बहुत अंदर तक घुस गई। इंदिरा गांधी तो कपड़ों की तरह मुख्यमंत्री बदलती थी। उत्तरप्रदेश में कांग्रेस ने लंबे समय राज किया पर अधिकतर मुख्यमंत्री 1–2 साल में ही बदल दिए जाते रहे। ऐसे में क्या ही विकास होता!


दिल्ली में भी जो मुख्यमंत्री चुनी गई हैं वो पर्ची से ही हैं, पर कोई कारण नही की वो बढ़िया काम न कर सकें।


पीछे की तस्वीरों में नेहरू की फोटू और आ जाये तो पर्चीखोरी की चौकड़ी पूरी हो जाए 😂


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शाबर मन्त्रों पर कौन सी अच्छी पुस्तकें हैं?

क्रांतिकारी महिला नंगेली का महान इतिहास ...

मुद्राराक्षस के काल्पनिक पात्र चाणक्य के नाम पर बाद में किन लोगों ने किताबे लिखी, प्रमाण सहित उत्तर दें?