संदेश

एनआईए को मिली आतंकी तहव्वुर राणा की 18 दिन की रिमांड,

चित्र
 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को गुरुवार को भारत लाने के बाद पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। यहां अदालत ने राणा को एनआईए की 18 दिन की हिरासत में भेज दिया है। एनआईए करेगी पूछताछ पीटीआई के मुताबिक, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर हुसैन राणा को कोर्ट के आदेश पर 18 दिनों की हिरासत में ले लिया, जिसके दौरान उससे 26/11 के घातक आतंकवादी हमले के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाने के लिए विस्तार से पूछताछ की जाएगी। एनआईए की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया था आतंकवाद विरोधी एजेंसी ने अमेरिका से उसके सफल प्रत्यर्पण के बाद गुरुवार शाम यहां इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर पहुंचने पर औपचारिक रूप से उसे गिरफ्तार करने के बाद पटियाला हाउस में एनआईए की विशेष अदालत के समक्ष पेश किया था। सुरक्षा वाले काफिले में पटियाला हाउस पहुंचाया गया अदालत ने शुक्रवार को राणा को 18 दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया, जिसके बाद उसे दिल्ली पुलिस के विशेष हथियार और रणनीति (एसडब्ल्यूएटी) और अन्य सुरक्षाकर्मियों के भारी सुरक्षा वाले काफिले म...

आंधी-बारिश और वज्रपात से फसलों को भारी नुकसान, बिहार में 37 और यूपी में 14 मरे..

चित्र
 कई दिनों तक गर्मी से बुरी तरह झुलसाने के बाद मौसम में आया बदलाव कहर बनकर टूटा है। आंधी-बारिश और वज्रपात के कारण बिहार में 59 और उत्तर प्रदेश में 25 लोगों की मौत हो गई। झारखंड में चार और हरियाणा व उत्तराखंड में दो-दो लोगों की मौत की खबर है। खेत में पानी भरने से फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। दिल्ली समेत एनसीआर तेज आंधी के साथ ही हुई बारिश मौसम का विमान सेवाओं पर भी असर पड़ा। पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली समेत एनसीआर तेज आंधी के साथ कहीं हल्की वर्षा हुई तो कहीं ओले भी पड़े। एक घंटे के भीतर तापमान छह से 10 डिग्री तक गिर गया। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी हिस्सों में भारी हिमपात तो निचले क्षेत्रों में वर्षा हुई। आज से 48 घंटे मौसम में रहे बदलाव मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 से 48 घंटे में मौसम बदलाव जारी रहेगा। कई जगहों पर तेज हवा चल सकती है और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। पंजाब में शुक्रवार और शनिवार को तेज हवाएं चलने और वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में 59 लोगों की जान गई बिहार में गुरुवार को वज्रपात व आंधी-पानी से पेड़, दीवार और कर्...

कहां जाकर रुकेंगे डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका ने चीन पर लगाया 145 प्रतिशत टैरिफ

चित्र
 अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध गहराता जा रहा है। व्हाइट हाउस ने गुरुवार को कहा कि अधिकांश चीनी वस्तुओं पर उसकी टैरिफ दर 145 प्रतिशत है। दरअसल, चीन द्वारा अमेरिकी उत्पाद पर 84 प्रतिशत शुल्क लगाने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को चीनी उत्पाद पर 125 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था। चीन ने कहा-हम उकसावे से नहीं डरते बीबीसी ने गुरुवार को व्हाइट हाउस के हवाले से बताया कि यह नया टैरिफ फेंटेनाइल दवा का उत्पादन करने के आरोप में इस साल की शुरुआत में लगाए गए 20 प्रतिशत शुल्क के अतिरिक्त है। इस तरह चीन पर कुल टैरिफ 145 प्रतिशत हो जाता है। दूसरी तरफ, चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि न तो हम झुकते हैं और न ही उकसावे से डरते हैं। अमेरिका द्वारा चीनी उत्पादों पर नया टैरिफ लगाने और भारत सहित 75 से अधिक देशों पर 90 दिनों तक टैरिफ के अमल को स्थगित करने की घोषणा के एक दिन बाद चीन ने यह टिप्पणी की है। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने 1953 में अमेरिका के साथ युद्ध के दौरान तत्कालीन चीनी नेता माओ त्सेतुंग का एक वीडियो साझा किया। ईयू बातचीत के जरिये समाधान की संभावना इसके ...

सिकंदर या छछूंदर

चित्र
  कहते हैं कि आदमी वह जो सही समय पर सही निर्णय ले ले । लेकिन किसी ने यह नहीं बताया कि जो सही समय पर सही निर्णय नहीं ले पाता उसे क्या कहते हैं ? ये अब आप ही तय कीजिए कि उन्हें क्या कहा जाए ? जब एक 60 साल का "दादू" अपनी पोती की उम्र वाली लड़की से किसी मूवी में इश्क के पेंच लड़ाते नजर आए तो उसे क्या कहेंगे ? जब एक 55 साल का बूढ़ा आदमी संसद में किसी लड़की का गाल खींचता हुआ नजर आए , तो उसे क्या कहेंगे ? अभी IPL के मैच देखकर लोग धोनी को भी कहने लगे हैं कि "दद्दू, अब तो हम पर रहम करो और क्रिकेट को छोड़ दो" । मगर मजाल है जो ये लोग किसी की सुनें । अरे भाई , इनकी चमचा मंडली इन्हें सुनने दे ना ? वे लोग इन्हें चने के झाड़ पर चढ़ाए रखते हैं और खुद मलाई उड़ाते रहते हैं । तभी तो ये लोग हकीकत से सैकड़ों कोस दूर रहते हैं । यही हाल हो रहा है बॉलीवुड के एक भाईजान का । कहने को तो वह "नायक" कहलाता है लेकिन काम सारे ही "खलनायकों" वाले करता है । अब चाहे फुटपाथ पर सोते हुए गरीबों पर गाड़ी चढ़ाकर उन्हें "जन्नत" में 72 हूरों के पास पहुंचाने का मामला हो या जोधपुर...

बिछड़े सभी बारी बारी

चित्र
  गुरुदत्त साहब की एक सुप्रसिद्ध मूवी "कागज के फूल" का एक बहुत प्रसिद्ध गाना है देखी जमाने की यारी बिछड़े सभी बारी बारी ।। यह गाना अपने जमाने में सुपर हिट हुआ था । गाने को रफी साहब ने गाया भी बहुत शानदार तरीके से था । आज मुझे यह गाना क्यों याद आ रहा है ? पूछेंगे नहीं क्या ? अरे भाई ! इस देश में एक न्यूज चैनल है जिसका नाम है "खाज तक" । कहने को तो यह एक न्यूज चैनल है लेकिन इस चैनल पर न्यूज के बजाय "व्यूज" दिखाए जाते हैं जिन्हें देख सुन कर पूरे बदन में "खाज" मचने लगी जाती है । इसीलिए लोगों ने इस चैनल का नाम "खाज तक" चैनल रख दिया था । इस नामकरण के पीछे इस चैनल के मालिकों का योगदान भी कुछ कम नहीं है । वे "राज माता" की चमचागिरी में इतने गिर गए कि उन्होंने अपने चैनल का नाम "इटली तक" करने का मन बना लिया था । लेकिन ऐसा करने से उन्हें "राजमाता" ने रोक दिया क्योंकि इससे उनकी पोल खुल जाने का खतरा था । इस न्यूज चैनल के नाम पर एक "खानदान" विशेष की प्रशस्ति गान का कार्यक्रम उसके अस्तित्व में आने से अब तक बदस्तूर...

Waqf Bill: '...प्रदर्शन न करें मुसलमान !

चित्र
 Waqf Bill: '...प्रदर्शन न करें मुसलमान', मौलाना अरशद मदनी ने क्यों दी ये नसीहत? बोले- अकल को काबू रखें मोदी सरकार के वक्फ संशोधन कानून 2025 को लेकर मुसलमानों में भारी रोष है। हालात की गंभीरता को देखते हुए जमीयत उलेमा ए हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने लोगों से सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन न करने की अपील की है। मंगलवार को जारी बयान में मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि अपने साथ हुए अन्याय के खिलाफ प्रदर्शन करना गलत नहीं है। बस विरोध प्रदर्शन का तरीका सही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया गया तो सांप्रदायिक ताकतें आपको निशाना बना सकती हैं। इसलिए अपने जज्बात और अकल को काबू में रखा जाए। तरीका सही करने को कह रहा हूं: मौलाना मौलाना मदनी ने कहा कि मैं विरोध प्रदर्शन को मना नहीं कर रहा हूं बल्कि तरीका सही करने को कह रहा हूं। कहा कि आप सभाएं कीजिए, उसमें अपनी बात रखिये। रमज़ान के महीने में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया गया जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने इसमें बढ़ चढ़कर भाग लिया। पर्सनल ला बोर्ड अब दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम मे...

कुल्हाड़ी ️की धार

चित्र
 कुंदन काका एक फैक्ट्री में लकड़ियों के गट्ठर काटने का काम करते थे। फैक्ट्री मालिक उनके काम से बहुत खुश रहता और हर एक नए मजदूर को उनकी तरह कुल्हाड़ी चलाने को कहता। यही कारण था कि ज्यादातर मजदूर उनसे जलते थे। एक दिन जब मालिक काका के काम की तारीफ कर रहे थे तभी एक नौजवान हट्टा-कट्टा मजदूर सामने आया और बोला, “मालिक! आप हमेशा इन्हीं की तारीफ़ करते हैं, जबकि मेहनत तो हम सब करते हैं… बल्कि काका तो बीच-बीच में आराम भी करने चले जाते हैं, लेकिन हम लोग तो लगातार कड़ी मेहनत करके लकड़ियों के गट्ठर काटते हैं। इस पर मालिक बोले, “भाई! मुझे इससे मतलब नहीं है कि कौन कितना आराम करता है, कितना काम करता है, मुझे तो बस इससे मतलब है कि दिन के अंत में किसने सबसे अधिक लकड़ियों के गट्ठर काटे…। और इस मामले में काका आप सबसे 2-3 लकड़ियों के गट्ठर आगे ही रहते हैं…जबकि उन की उम्र भी हो चली है।” मजदूर को ये बात अच्छी नहीं लगी। वह बोला- अगर ऐसा है तो क्यों न कल लकड़ियों के गट्ठर काटने की प्रतियोगिता हो जाए। कल दिन भर में जो सबसे अधिक लकड़ियों के गट्ठर काटेगा वही विजेता बनेगा। मालिक तैयार हो गए। अगले दिन प्रतियोगिता शुरू हु...