ग्राम पंचायत_चुनाव

 गाँव में एक बार फिर से सरपंच चुनाव का मौसम आ रहा है। जो लोग अब तक किसी के दुःख-सुख में दिखाई नहीं देते थे, वे आजकल हर दरवाजे पर दस्तक देने लगेंगे —"कैसे हैं चाचा? सब कुशल-मंगल? घर में सब स्वस्थ हैं ?"जो पहले प्रधान रह चुके हैं, वे अब गाँव की टूटी हुई पुलिया और गिरी हुई नाली के पास खड़े होकर बड़ी शान से कहते हैं —

"यह हमारे कार्यकाल का काम है, देखिए अब भी जैसे-तैसे टिकी हुई है।" और जो वर्तमान प्रधान हैं, वे हाथ जोड़ कर सफाई दे रहे हैं भाई साहब, सरकार से बजट ही नहीं आया, वरना हम क्यों नहीं बनवाते?"

गाँव के लोग भी अब दो गुटों में बटने लगेंगे —

कोई बोलेगा— "हम तो इन्हीं को वोट देंगे।"

तो कोई बोलेगा — "इस बार तो दूसरे को मौका देंगे।"

जहाँ पहले आपसी भाईचारा था, अब वहाँ चुनाव को लेकर मनमुटाव और तकरार शुरू होगी ।

अब गांव के हर मोड़, हर चौराहे और दुकान पर'चुनावी बैठक' होना शुरू हो जाएगा कुछ लोग चाय गुटखा और तंबाकू पर बिकना शुरू हो जाएंगे कल तक जो लोग किसी के यहां शादी ब्याह या मरनी मैं दरवाजे पर नहीं जाते थे वह भी लोगों का घूम-घूम कर हाल-चाल पूछेंगे

लेकिन सच तो यह है कि चुनाव बीत जाने के बाद फिर वही हाल होगा —

नाली वैसी ही, सड़क वैसी ही, और प्रधान जी फिर से नदारद।

गाँव वाले फिर कहेंगे —

"अगली बार देख लेंगे, अबकी बार गलती हो गई।

पर गांव के लोग प्रधान जी से सवाल नहीं पूछेंगे —

"प्रधान जी, गरीबों को जो आवास दिलाने का वादा किया था, वो कहां गया?"

"जो विधवा, बुजुर्ग और अपाहिज आज भी राशन कार्ड के लिए दर-दर भटक रहे हैं, उनकी सुनवाई क्यों नहीं हुई?"

"गांव में गंदगी से बजबजाती नाली, गांव वालों ने कभी सफाई कर्मी को देखा ही नहीं गांव के स्वास्थ्य उपकेंद्र पर ताले लटके हैं — न दवा, न डॉक्टर।

मनरेगा के तहत जिन नौजवानों ने दिन-रात मेहनत की, उन्हें महीनों से मजदूरी नहीं मिली। प्रधान जी हर बार वही रटा-रटाया जवाब देते हैं —

"बजट नहीं आया भइया, पैसा नहीं आया, सरकार ने मदद नहीं की।" कोई मुंह खोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा,

क्योंकि उन्हें डर है कि कहीं विरोध करने पर सरकारी योजनाओं से नाम ही न कट जाए।

अब देखना ये है कि क्या गांव वाले इस बार भी वही गलती दोहराएंगे या कुछ नया सोचेगा?

#ग्राम पंचायत_चुनाव #सरपंच #गांव_की_सच्चाई #चुनावी_हकीकत #झूठे_वादे #मनरेगा_भ्रष्टाचार #आवास_घोटाला


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

शाबर मन्त्रों पर कौन सी अच्छी पुस्तकें हैं?

क्रांतिकारी महिला नंगेली का महान इतिहास ...

मुद्राराक्षस के काल्पनिक पात्र चाणक्य के नाम पर बाद में किन लोगों ने किताबे लिखी, प्रमाण सहित उत्तर दें?